रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के डगहरिया स्थित आरती कुंज में शुक्रवार को अपना दल एस पार्टी सेवापुरी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश सचिव एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें।बैठक की अध्यक्षता राजकुमार पटेल ने की। उन्होंने कहा कि संगठन को विस्तार देने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए लगातार बैठकें और संपर्क अभियान चलाए जाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की और उनके समाधान के लिए रणनीति बनाई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच इंद्रजीत सिंह, रीना वर्मा, आमिल खान मुन्ना, सियाराम पटेल, राजनाथ पटेल,महेंद्र पटेल ,दिग्विजय सिंह यादव ,जयप्रकाश पटेल, कुसुम लता,चंद्रमा सिंह सहित बड़ी संख्या में अपना दल एस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment