मां के बगल में मृत पाये गये बेटे,पुलिस कर रही जांच - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 26, 2022

मां के बगल में मृत पाये गये बेटे,पुलिस कर रही जांच

मेरठ यूपी गंगानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो भाई अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाए गए।बताया गया कि इस संबंध में मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पीआरबी पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंगानगर के अम्हेड़ा गांव निवासी वीरपाल 44 और उसका छोटा भाई विकास 26 अपने घर में मृत पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दोनों के शव पर चोट का निशान नहीं पाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अम्हेड़ा गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह सुबह उठी तो उसने देखा कि उसके दोनों बेटे बगल में मृत पड़े हैं। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मौत का कारण पता नहीं चल सका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad