कानपुर हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस की दबिश के दौरान भागे हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया और हंगामा किया। घटना में एक सिपाही को चोटे आई है। जानकारी मिली कि कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के रामनगर लहबड़ी गांव निवासी सत्तार 40 वर्ष पुत्र टेनी की तलाश में पुलिस टीम रविवार को गई थी, पुलिस का कहना है कि टीम ने जब घर के बाहर से आवाज लगाई तो पुलिस को देखकर हिस्ट्रीशीटर सत्तार पीछे के दरवाजे से भाग निकला। इस पर जब पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो वह किसी चीज से टकराकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।हंगामे की सूचना पाकर भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई।परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस पर हमला कर दिया। क्षेत्राधिकारी धौरहरा का कहना है कि मृतक सत्तार पुराना हिस्ट्रीशीटर था, पुलिसकर्मियों को देखकर भागने के दौरान ठोकर लगने से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment