केडी कॉलेज में प्रेशर एंड फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों ने मचाया धमाल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 28, 2022

केडी कॉलेज में प्रेशर एंड फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों ने मचाया धमाल

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी-केराकतपुर लोहता स्थित केडी कॉलेज के प्रांगण में प्रेशर एंड फेयरवेल 2022 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत वाराणसी पूनम मौर्य ने किया तथा कार्यक्रम का समापन विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया तथा कालेज की ओर से कराए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया, साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष ने मिस्टर फ्रेशर प्रहलाद यादव बी सी ए, मिसफ्रेशर अलिशबा बी सी ए फस्ट सेम को दिया साथ ही मिस्टर फेयरवेल प्रज्वल मिश्रा बी बी ए व मिस फेयरवेल मानसी यादव बीकॉम तृतीय वर्ष को दिया गया।केडी कॉलेज के डायरेक्टर शशि कुमार ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड दीपक कुशवाहा बीसीए थर्ड सेमेस्टर को दिया तथा बेस्ट अटेंडेंस ऑफ द ईयर का अवार्ड से धीरज कुमार बीकॉम थर्ड ईयर को नवाजा गया।कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य मनोज सोनकर, ब्लाक प्रमुख काशी विद्यापीठ वाराणसी प्रवेश पटेल, जिला महामंत्री भाजपा संजय सोनकर,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी, शुभ्रा एनजीओ की अध्यक्षा शुभ्रा तिवारी, सिकंदर, आनंद पटेल, विपुल तिवारी, सर्वेश, डॉक्टर अनुराग गुप्ता (मुक्लारन्यम ), डॉक्टर आनंद पांडेय,आशुतोष, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रियदर्शी, पिछला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राज यादव, राकेश, दीपक इत्यादि लोगों ने कार्यक्रम में आकर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।कालेज के डायरेक्टर शशि कुमार ने बच्चों के सफल कार्यक्रम व उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा साथ ही कालेज के अध्यापक/अध्यापिकाओं को कार्यक्रम की तैयारी कराने के लिए उन्हे सम्मानित किया। जिसमें मुख्य रुप से डॉक्टर रुखसार बानो, कार्तिकेय पाईगुंडे, शशिकांत शर्मा प्रखर अग्रवाल, किशन पाल इत्यादि रहे कॉलेज के प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष के समस्त छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर के डी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, केराकतपुर चांदपुर,शशि कुमार अधिवक्ता(डाइरेक्टर) इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad