प्रधानमंत्री के गोद लिए आदर्श गांव कुरहुआ में जन चौपाल का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 11, 2022

प्रधानमंत्री के गोद लिए आदर्श गांव कुरहुआ में जन चौपाल का आयोजन

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए कुरहुआ गांव मे पंचायत भवन पर रविवार को खंड विकास अधिकारी काशी विद्यापीठ रक्षिता सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से विकास कार्यों पर बातचीत कर जानकारी ली।गांव में सड़क ,खड़ंजा ,नाली चकरोड, तालाब ,सीवर ,हर घर जल योजना, कुआं, हथकरघा वस्त्र उद्योग ,आधार कार्ड से संबंधित सभी शिकायतों को खंड विकास अधिकारी ने सुना साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया।बीडीओ रक्षिता सिंह ने आयुष्मान भारत योजना पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में गरीब व मध्यम वर्ग के परिवार को जागृत करना व योजनाओं का लाभ देना था।कार्यक्रम में अंजना तिवारी आईसीडीएस विभाग सीडीपीओ, अरविंद यादव दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग,अनिल कुमार समाज कल्याण विभाग, माधुरी स्वास्थ्य विभाग, राजकुमार यादव विद्युत विभाग, जितेंद्र कुमार यादव कृषि विभाग, रत्नाकर श्रीवास्तव हथकरघा एवं वस्त्रउद्योग विभाग, शंकर शरण दुबे सेक्रेटरी,आलोक पाठक राजस्व विभाग मोहम्मद इमरान पंचायती राज विभाग आदि विभागों से संबंधित उपस्थित रहे।कार्यक्रम के पश्चात कुरहुआ व मुड़ादेव की आगनवाडी कार्यकर्ताओं ने स्वनिर्मित प्रदर्शनी लगाई जिसे रक्षिता सिंह द्वारा निरीक्षण कर शाबाशी भी दी गयी।आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में कुरहुआ से मधुबाला पांडेय, पुष्पा रानी,सरोज पांडेय, प्रमिला देवी ,मुड़ादेव से विमला देवी, चिंता देवी ,उषा देवी मौजूद थी ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad