महाकवि सुब्रमण्य भारती के व्यक्तित्व व कृतित्व की हुई चर्चा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 11, 2022

महाकवि सुब्रमण्य भारती के व्यक्तित्व व कृतित्व की हुई चर्चा

रिपोर्ट-एस०बहादुर

चंदौली। सदर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर में रविवार को दक्षिण भारत के महान कवि सुब्रमण्य भारती की जयंती भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाई गई। इस दौरान निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वही महाकवि सुब्रमण्य भारती के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की गई।इन दौरान प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सुब्रमण्य दक्षिण भारत के महान कवि थे। जिनकी विद्वता के कारण राजा ने उन्हें  भारती की उपाधि दी थी। वे राष्ट्रीय आंदोलन से भी जुड़े रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने सुब्रमण्य भारती पर आधारित चित्र बनाया। वही कुछ बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर कुमारी शाहरीन, रिंकू कुमारी आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad