अवैध प्लाटिंग पर चला वीडीए का बुलडोजर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 17, 2022

अवैध प्लाटिंग पर चला वीडीए का बुलडोजर


रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- स्थानीय थाना क्षेत्र के दरेखू गांव में शनिवार को प्राधिकरण की संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बुलडोजर लगाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जिससे अवैध प्लाटिंग कर्ताओं में खलबली मच गयी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक रोहनिया-गंगापुर रोड पर स्थित दरेखु में बिना ले-आउट स्वीकृत कराए लगभग पन्द्रह-बीस बीघा में रो-हाउसिंग हेतु अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी थी।इसकी शिकायत के बाद जोनल अधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी व क्षेत्रीय अवर अभियंता पीएन दुबे के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम रोहनिया पुलिस के साथ मौके पर पहुंची इस दौरान बुलडोजर लगाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।इस दौरान मुख्य रूप से जोनल अधिकारी दशाश्वमेध प्रमोद कुमार तिवारी,क्षेत्रीय अवर अभियंता पीएन दुबे,सुपरवाइजर,सुरक्षा गार्ड सहित रोहनिया पुलिस मौजूद रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad