खेल जीवन की सर्वोत्तम औषधि- डॉ रणधीर सिंह - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 17, 2022

खेल जीवन की सर्वोत्तम औषधि- डॉ रणधीर सिंह

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

चन्दौली कैलावर-श्री खंडेश्वरी स्वामी शिक्षण संस्थान कैलावर चहनिया चंदौली में शनिवार को विद्यालय के  वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रणधीर सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरो तालाब राजातालाब वाराणसी, विशिष्ट अतिथि रजनीश पांडे ,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकासखंड सकलडीहा एवं श्वेतांक मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकासखंड सदर रहे। मुख्य अतिथि डॉ रणधीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन की  सर्वोत्तम औषधि है जो किसी प्रकार की बीमारी या रोग में प्रभावी ढंग से राहत दिलाने में सहायक है। खेल का कोई साइड इफेक्ट नहीं है विभिन्न प्रकार के मनोरोगियों को खेल के माध्यम से उनके तनाव ,दबाव ,कुंठा ,इन चिंता को दूर किया जा सकता है। खेल न सिर्फ मनोरंजन का साधन  है यद्यपि इसे व्यवसाय के रूप में भी छात्र-छात्राएं अपना सकते हैं। खेलों के माध्यम से बालकों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। छात्र-छात्राओं में नेतृत्व की भावना का विकास होता है एवं उनका आत्मविश्वास निरंतर बढ़ता जाता है । कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार यादव ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामजन्म यादव, इंद्रजीत यादव( अजीत), विकास यादव, प्रभात यादव ,संजय यादव, महाविद्यालय के प्राचार्य तथा महाविद्यालय के समस्त अध्यापक ,अध्यापिका  एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad