मोजा, शॉल, मफलर पाकर खिले गरीबों के चेहरे
चन्दौली चहनियां कृष्णदेव स्मृति सेवा संस्थान के सौजन्य से गुरुवार को मारूफपुर स्थित बांसफोड़वा बस्ती में बढ़ती सर्दी को देखते हुए सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के टोपी, मोजा, शॉल, मफलर जैसे गर्म कपड़ों का वितरण मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार सकलडीहा नीरज चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस चौकी प्रभारी मारूफपुर दीपक पाल के द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि जीवन की सार्थकता जरूरतमंदों की सेवा में है। अपनों के लिए तो सभी जीते हैं, कुछ पल हमें उनके लिए
भी जीना चाहिए जिनको हमसे ज्यादा जरूरत हैं। ऐसे सामाजिक कार्यों से आत्मीय सुकून मिलता है। विशिष्ट अतिथि चौकी प्रभारी मारूफपुर दीपक पाल ने कहा कि बढ़ती ठंड में गरीबों को गर्म कपड़े देना बहुत ही नेक कार्य है। हर व्यक्ति को अपने से ज्यादा जरूरतमंद व्यक्ति की हर संभव मदद करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राकेश यादव रौशन ने कहा कि गरीबों की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। नर में ही नारायण का वास होता है। इस अवसर पर लेखपाल संजय कुमार, ग्राम प्रधान राजीव मिश्रा, बीडीसी राजेश यादव, साईं हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. डीआर यादव, अलीशेर, योगेंद्र, नागेंद्र यादव, कांस्टेबल विजय कुमार आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment