उन्नाव जिले में दरवाजे पर आई बरात को दुल्हन ने दूल्हे को सिगरेट पीता देख लौटा दिया। दुल्हन को शादी से इंकार करने के बाद काफी मान मन्नौवल हुई पर दुल्हन नहीं मानी तो मामला पुलिस तक पहुंचा। दोनों पक्षों को बैठा कर समझाने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बन पाई,जिससे बारात वापस लौट गई।बताया गया कि कानपुर के एक गांव से बारात आई थी, रात में शादी की रस्म शुरू होने वाली थी, तभी दूल्हे को सिगरेट पीते देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। मामला परियर पुलिस चौकी में पहुंचा तो दोनों पक्षों को बुलाया गया लेकिन दुल्हन अंततः शादी के लिए राजी नहीं हुई। जिसके बाद दोनों पक्षों ने अब तक हुए खर्च का आपस में लेनदेन कर समझौता कर लिया। हालांकि चर्चा है कि दूल्हे के सिगरेट पीने के साथ ही वर पक्ष का चढ़ावे में पुराने जेवर लेकर आना भी मनमुटाव की वजह बना। बारात लौटने की चर्चा क्षेत्र में तेजी से हो रही है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment