वाराणसी के जंगमबाडी स्थित एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति के दबे होने की सूचना जैसे ही एनडीआरएफ के कंट्रोल रूम को मिली तो तुरंत कार्यवाही करते हुए कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर सहायक कमांडेंट रवि सिंह की अगुवाई में टीम को चौकाघाट और दशाश्वमेध घाट से रवाना किया गया और घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस प्रशासन और भारी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। मकान का मलवा बहुत बुरी तरह से गिरा हुआ था कि घायल का पता ही नहीं चल पा रहा था। घटना स्थल पर मौजूद लोगों व पुलिस से पता चला कि घटना में प्रभावित एक 55 वर्षीय महिला है। टीम ने अथक प्रयास करते हुए जल्दी ही घायल को ख़ोज निकाला जो कि अचेत अवस्था में थीं। घायल को पुलिस के माध्यम से एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। इसके साथ ही अन्य और किसी व्यक्ति के न मिलने पर यह खोज व् बचाव कार्य समाप्त कर दिया गया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment