सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही हैं-अजय सिंह यादव - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 17, 2022

सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही हैं-अजय सिंह यादव

लखनऊ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों तथा जिला/शहर अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव मौजूद रहे। बैठक में नगर निकाय चुनाव तथा जनवरी के प्रथम सप्ताह राहुल गांधी जी भारत जोड़ों यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की तैयारियों की समीक्षा की गई, साथ ही पिछड़ा वर्ग विभाग के संगठनात्क विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव डॉ0 राधेश्याम यादव ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग विभाग  के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव  ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा प्रयास पिछडे समाज के लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का है। जैसा कि हमारे नेता राहुल गांधी उदयपुर के चिन्तन शिविर में कहा था कि हम संगठन में 50 प्रतिशत की भागीदारी समाज के पिछडे़, दलित समुदाय से आने वाले लोगों को देंगे। आज देश में जाति धर्म के नाम नफरत की राजनीति हो रही है। जिसको बचाने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी जी भारत जोड़ों यात्रा कर रहें। भारतीय जनता पार्टी आज राहुल गांधी जी की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है। पूंजीपति लोगों द्वारा आज मीडिया को खरीदा जा चुका है। लेकिन सोशल मीडिया पर असलियत सामने आ रही है। आज देश में महंगाई, बेराजगारी सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है जीएसटी की मार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। भारतीय जनता पार्टी के जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा अपने विज्ञापनों में खर्च कर दिया है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग कहते है कि आजादी हमें भीख में मिली थी। आज सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही हैं। हम राहुल गांधी जी भारत जोड़ों यात्रा से जुड़कर महंगाई बेरोजगारी इत्यादि जनता के मुद्दों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से लड़ सकते हैं।अपने सम्बोधन में कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद  बृजलाल खाबरी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया के जवाब में उत्तर देते हुए कहा कि जिस गांधी परिवार के तीन सदस्यों श्रीमती इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी जी ने देश को संभालते हुए अपने प्राणों की आहूति दी हो तो कहने के लिए बचता ही क्या है। आज भारतीय जनता पार्टी संविधान तथा लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। हमारे पूर्वजों ने बड़ी तपस्या के बाद हमकों संविधान रूपी हथियार दिया था जिसके तहत हमें अपने अधिकार प्राप्त हुए थे आज वहीं संविधान खतरे में नजर आ रहा है। हम कितने नादान हैं चुनाव के समय लोग वादा करते हैं कि आप हमें अपना वोट दे दीजिए, हम विदेशों से काला धन वापस लाकर आपके खातों में 15 लाख रूपया जमा करा देंगे और बाद में ठगा हुआ महसूस करते हैं।

बैठक उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव जी कहा कि ओबीसी आरक्षण 52 फीसदी किया जाये इसके लिए संघर्ष करेंगे। जातिगत जनगणना करायी जाये तथा सबकी भागीदारी सुनिश्चित करायी जाये इसके लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि ईडब्लूएस सामजिक न्याय की हत्या करने का अस्त्र है। भारत जोड़ो यात्रा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के साथ उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव अनिल यादव, नेेत्रराम साहू, डा0 दिलीप राजभर, राम गणेश प्रजापति, शंकर यादव, ओमप्रकाश ठाकुर, कमलेश चौहान, अर्चना राठौर, लोटन राम निषाद, आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad