संगठन की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 27, 2022

संगठन की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

रिपोर्ट-एस०बहादुर 

चन्दौली नियामताबाद। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक सोमवार की शाम गंजख्वाज़ा स्थित डॉ राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज परिसर में हुई। इसमें पर्यवेक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें वीरेन्द्र सिंह यादव संरक्षक, आत्म प्रकाश पाण्डेय व प्रमोद कुमार सलाहकार, देवेन्द्र प्रताप सिंह यादव जिलाध्यक्ष, अभिषेक रंजन, रिंकू यादव व मनोज वर्मा उपाध्यक्ष, कन्हैयालाल गुप्ता महामंत्री, दिवाकर सिंह कोषाध्यक्ष, अवधेश सोनकर व धर्मेन्द्र कुमार यादव मंत्री, अरूण रत्नाकर व मुहम्मद वकील संगठन मंत्री, जितेन्द्र राम संयुक्त मंत्री, निठोहर सत्यार्थी व रामजी यादव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मंत्री, रामअनन्त सिंह मीडिया प्रभारी, दुर्गेश सिंह सोशल मीडिया प्रभारी, नीतीश प्रजापति आईटी सेल प्रभारी व मृत्युंजय यादव आय व्यय निरीक्षक मनोनीत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अटेवा ऐसा संगठन है जो मात्र पुरानी पेंशन की बहाली एकसूत्रीय विषय को लेकर संघर्ष कर रहा है। आने वाले समय मे अटेवा पूरे देश मे पेंशन बहाल कराएगा। कहा  कि अटेवा उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के सभी राज्यों मे राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व मे पेंशन की आवाज उठा रहा है। अटेवा जब से बना है एकमात्र मुद्दा लेकर चल रहा है। जिसके लिए सभी को सभी प्रकार की दूरियां मिटा कर अटेवा के साथ खडे होना चाहिए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad