रिपोर्ट-आचार्य सूरजपाल यादव
महाराष्ट्र भिवंडी से सटे कारीवली ग्राम पंचायत के हुये चुनाव में एकता पैनल ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। वहीं एकता पैनल के संजय परशुराम नाईक को मतदाताओं ने सरपंच चुना है । बतादें कि एकता पैनल से सुधाकर विष्णू पाटिल,प्रिती केशरीनाथ नाईक , नयना भारत पाटिल , वैशाली किशन डोंगरे , उमेश बाला पाटिल , देवलक्ष्मी श्रीनिवास तुम्मा , प्रकाश चंदर घरत , संदीप अशोक पाटिल , प्रेमा विजय नाइक , पूनम मेघनाथ पाटिल आदि लोग विजयी होने में कामयाब हुये हैं। उक्त पैनल व सरपंच संजय नाईक की जीत हासिल करने पर ग्रामवासियों के साथ उद्योगपति व समाजसेवक अमित पहरिया ने पुष्पहार पहनाकर भव्य जुलूस निकाला ।

No comments:
Post a Comment