चन्दौली नौगढ़ अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत निर्भया दिवस के अवसर पर ग्राम्या संस्थान एवं इब्तिदा नेटवर्क के संयुक्त आयोजन में क्षेत्र के लालतापुर गांव से नौगढ़ थाने तक साइकिल रैली की गई। रैली में प्रतिभागियों ने हर महिला का है अधिकार हिंसा मुक्त हो घर परिवार, महिला हिंसा बंद करो बंद करो, लड़का लड़की एक समान सबको शिक्षा सबको ज्ञान, 1090 पर फोन करो महिला हिंसा दूर करो आदि नारा लगाते हुए बसौली, डुमरिया, रीठिया से होते हुए नौगढ़ थाने में राष्ट्रीय जेंडर अभियान कार्यशाला में सम्मिलित हुए। इस दौरान संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने बताया कि महिलाओं, लड़कियों पर हो रही हिंसा के विरोध में
में जन को जागरूक करने के लिए यह अभियान 25 नवंबर से 16 दिसंबर निर्भया दिवस तक चलाया गया। कहा कि आज ही के दिन दिल्ली में निर्भया कांड हुआ था जिसका हम सभी घोर निंदा करते हैं और यह संदेश दे रहे हैं कि दोबारा किसी के साथ ऐसी घटनाएं ना हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी दीनदयाल पांडे ने राष्ट्रीय जेंडर अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बालक बालिका या महिला पुरुष में भेदभाव अंतर करने से समाज में गैर बराबरी बढ़ेगी सरकार इसके प्रति बहुत संवेदनशील है। हम सभी को इसके प्रति जागरूक होना पड़ेगा लड़का हो या लड़की सभी को एक समान अवसर मिलने चाहिए तभी समाज में समानता आएगी और स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। इस दौरान संस्थान से सुरेंद्र, प्रभारी निरीक्षक मधुसूदन राय और विजय राज ने भी अपने विचारों को रखा।कार्यक्रम में लालतापुर, बसौली, अमदहां, डुमरिया, मझगाई, झुमरिया आदि गांव से सावित्री, दिव्यांशी, पूजा, गुंजा,सुनील, धर्मेंद्र, श्रीराम, रामविलास, रिंकू सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे संचालन नीतू सिंह ने किया।


No comments:
Post a Comment