अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 11, 2022

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- स्थानीय थाना क्षेत्र के अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत लठिया चौराहे के पास रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय बाइक सवार सिया राम पटेल उर्फ बाबा जी की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची  पुलिस ने बुरी तरह घायल सियाराम पटेल को इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भेजा जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।प्रात जानकारी के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के घमहापुर निवासी सियाराम पटेल रविवार को सुबह अपने घर से शुलटंकेश्वर स्थित सीकड़ बाबा के आश्रम पर बाइक से दर्शन के लिए गए थे वापस घर लौटते समय हाईवे स्थित लठिया चौराहे पर निर्माण हो रहे ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर मारते हुए भाग निकला। राहगीरों ने सियाराम पटेल को घायल स्थिति में देखकर पुलिस को सूचित किया मौके पर पुलिस पहुंच कर बीएचयू में स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भेजा जहां पर डॉक्टरों ने सियाराम पटेल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया और पत्नी बेबी पटेल का रो रो कर बुरा हाल हो गया।मृतक सिया राम पटेल राजगीर मिस्त्री का काम करते थे इनको दो लड़के हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण होने के वजह से सर्विस रोड पर आमने-सामने वाहनों का आवागमन होने से आए दिन दुर्घटना होती है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad