नायब तहसीलदार कार सहित लापता,पुलिस कर रही तलाश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 12, 2022

नायब तहसीलदार कार सहित लापता,पुलिस कर रही तलाश

छत्तीसगढ़ कांकेर कार सहित चार लोग नेशनल हाईवे से अचानक लापता हो गए, जिसमें उड़ीसा के एक नायब तहसीलदार भी बताए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार चारों लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के कांकेर आए थे जहां से सभी लौट रहे थे। लापता लोगों में नायब तहसीलदार की पत्नी और साला भी शामिल है। सभी के मोबाइल भी बंद है। सूचना मिलने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया जा रहा है कि शादी में शामिल होने के लिए 6 दिसंबर को यह लोग कांकेर के गोविंदपुर आए थे, इसके बाद 10 दिसंबर को गोविंदपुर में हुए रिसेप्शन में भी शामिल हुए थे। नायब तहसीलदार सहित चारों लोग रात 10:30 बजे के आसपास कार से कोड़ागांव के लिए रवाना हुए। उनके जाने से पहले और बाद में भी कुछ वाहन कोंड़ागांव के लिए निकले थे, जब रात करीब 12:00 बजे तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई, नायब तहसीलदार सपन सरकार के बेटे नवजीत उनकी तलाश में निकले। जब कोई जानकारी उनको नहीं मिल सकी तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस करने का प्रयास कर रही है कार में सवार चारों लोगों का मोबाइल रात 11:00 बजे से बंद है।मोबाइल जंगलवार कालेज के निकट टावर से बंद बता रहा है। पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad