जीवन कौशल और बदलाव कार्यशाला का हुआ आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 25, 2022

जीवन कौशल और बदलाव कार्यशाला का हुआ आयोजन

चन्दौली चकिया रोजा संस्थान के तत्वावधान में चाइल्ड राइट्स एंड यू नयी दिल्ली के सहयोग से रविवार को महात्मा बुद्ध मंदिर मुजफ्फरपुर में किशोरी समूह की किशोरियों को उनमें जीवन कौशल के प्रति जानकारी बढ़ाने तथा अब तक हुई जानकारी से आए ब्यवहार में बदलावों को साझा करने के उद्देश्य से जीवन कौशल और बदलाव कार्यशाला का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया | अपने सम्बोधन में किशोरियों को संबोधित करते हुये कहा कि " किशोरावस्था परिवार, समाज व देश कि रीढ़ है, जिस पर भावी भविष्य कि बुनियाद पड़ती है | इसलिए हम सबको इस मुद्दे पर समबेदित होकर सकारात्मक पहल करने कि जरूरत है। वही रोजा संस्थान की काउन्सलर संध्या देवी ने रोजा संस्थान द्वारा अब तक किशोरी स्वास्थ्य पर किशोरी समूह की किशोरियों को दी गयी ट्रेनिंग को साझा किया।मासिक स्व्च्छ्ता, साफ सफाई, खून की कमी तथा

आयरन आदि पर किशोरियों द्वारा की जा रही पहल का सकारात्मक उदाहरण देकर बताया | इसी क्रम में महादेवपुर खुर्द की किशोरी समूह की सदस्य मंजू मौर्या ने किशोरी समूह में जुडने से पहले की जानकारी का लेबल तथा समूह में जुडने के बाद आज तक में जानकारी के स्तर की वृद्धि को मंच से साझा किया |नेवाजगंज की किशोरी श्रुती ने किशोरावस्था पर मंच से अपनी जानकारी को साझा किया और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का सामूहिक गीत अनीता, संध्या तथा अर्चना ने गया | मुजफ्फरपुर की किशोरी रीना द्वारा डांस प्रस्तुत कर कला का प्रदर्शन किया गया | आशा संगिनी शशिबाला द्वारा किशोरियों को दी जा रही सेवाओं पर विस्तार से बताया गया | वहीं कार्यकर्ता पूजा द्वारा महिला हेल्पलाइन पर बताया गया | कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र कुमार तथा पंजीकरण सावित्री , उषा एवं बैठक ब्यवस्था खैरूननिशा द्वारा किया गया | आशा माया, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री चंद्रमा देवी ने किशोरियों के पोषण स्वास्थ्य पर दी जा रही सेवाओं को बताया | कार्यक्रम का समापन रवीन्द्र कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करके किया गया | इस कार्यक्रम में नीतू, करिश्मा, श्वेता, मैरुननिशा, संजना, नेहा, अनीता, सोनम, नीलम, आँचल, चाँदनी, शालिनी, श्रद्धा, प्रीति, नाजिया सहित कुल सैकड़ों किशोरियों ने प्रतिभाग किया |



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad