आला अधिकारियों ने किया मौका मुआयना, पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को लिया हिरासत में
रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब थाना क्षेत्र के जक्खिनी पुलिस चौकी अंतर्गत चंदापुर गांव में सोमवार की भोर में लगभग 60 वर्षीय रामजी भगत नामक वृद्ध की लहूलुहान संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवार वालों ने हत्या होने की आशंका जतायी। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राम जी भगत चंदापुर से जक्खिनी जाने वाली रोड के किनारे जमीन खरीद कर उसमें मडई लगाकर रहते थे। और वे माता शीतला के पुजारी थे, वह रोज की भांति 4 बजे भोर में घर जाकर नहा धोकर पूजा पाठ करने के बाद सुबह में लगभग 5 बजे घर से निकलकर खेत में बने मडई पर गए थे। जिसके दौरान घर से उनकी पत्नी हीरावती देवी ने उनके मोबाइल पर फोन किया लेकिन जवाब न मिलने की वजह से पत्नी हीरावती देवी भागते हुए मडई पर पहुंची तो वहां देखा की उनके पति राम जी भगत खून से लथपथ जमीन पर गिरे पड़े थे और उनके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। जिसे देखकर पत्नी ने शोरगुल मचाया तो क्षेत्र के लोग तथा घरवाले मौके पर पहुंचे। जिसकी सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीसीपी विक्रांत वीर ,एडीसीपी नीरज पांडेय,एसीपी अंजनी राय, राजातालाब थानाध्यक्ष मुन्ना राम, स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने घटना के बारे में मौका मुआयना किया।राजातालाब पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया है।

No comments:
Post a Comment