टीएससीटी ने खातों में भेजी मदद राशि,रचा इतिहास - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 2, 2023

टीएससीटी ने खातों में भेजी मदद राशि,रचा इतिहास

रिपोर्ट -एस०बहादुर

चन्दौली पीडीडीयू नगर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम(एसएससीटी) से जुड़े शिक्षकों ने सोमवार को दिवंगत शिक्षिका प्रमिला कुमारी के परिजनों को 30 लाख रुपए की आर्थिक मदद की।इस दौरान जिला संयोजक कन्हैयालाल गुप्ता ने बताया कि टीएससीटी ने अपने तीन दिवंगत शिक्षकों के नामिनी के खाते में 100-100 रुपये का आर्थिक सहयोग देकर मात्र दस दिन में 91 लाख रुपये से अधिक की सहयोग राशि भेजकर इतिहास रच दिया। कहा कि सकलडीहा विकासखंड के उकनी वीरमराय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक प्रमिला कुमारी की बीते मई माह में हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया था। वही पीलीभीत के शिक्षक अजय कुमार गुप्ता व बरेली के शिक्षक देवरतन गंगवार का भी असामयिक निधन हो गया था। जिनके देहांत के बाद तीनों शिक्षकों के नामिनी के खातों में सहयोग राशि भेजी गई। बताया कि टीएससीटी की प्रांतीय कोर टीम की ओर से सहयोग अलर्ट जारी होते ही उप्र के शिक्षकों द्वारा 100-100 रुपये का आर्थिक सहयोग भेजकर दिवंगत शिक्षकों के परिवारों की मदद की गई। बताया कि टीएससीटी छह 26 जुलाई 2020 से अब तक अपने 95 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को मात्र 100 रुपये भेजकर 17 करोड़ 59 लाख रुपये की मदद कर चुकी है। बताया कि टीएससीटी अपने हर उस दिवंगत शिक्षक के परिवार की आर्थिक मदद करती है, जो जीवित रहते हुए अपने दिवंगत साथियों के परिवारों को नियमित रूप से सहयोग करते रहे हों। उन्होंने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षक का ईएचआरएमएस कोड, शिक्षक के नामिनी का विवरण और बैंक अकाउंट की डिटेल टीएससीटी के पोर्टल पर जारी किया जाता है। निर्धारित 10 दिन में सभी शिक्षक सहयोग राशि सीधे बैंक अकाउंट में भेजकर उसका विवरण पोर्टल पर अपलोड करते हैं। उन्होंने बताया कि बिखरने की कगार पर पहुंचने वाले परिवारों की मदद की जा रही है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता देवन्त मौर्या, नंद कुमार शर्मा, कमलेश साहनी, मृत्युंजय सिंह यादव, निठोहर सत्यार्थी, वीरेंद्र प्रताप यादव, धनन्जय सिंह आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad