डकैतों ने दोहरे मर्डर को अंजाम देकर की लूटपाट - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 13, 2023

डकैतों ने दोहरे मर्डर को अंजाम देकर की लूटपाट

कानपुर यूपी बीती रात आधा दर्जन डकैतों ने एक प्राइवेट बिजली कर्मी के घर धावा बोलकर बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी और घर के कीमती सामान जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी मिली कि ककवन थाना क्षेत्र स्थित फत्तेपुर गांव में राजकुमार के पिता चुन्नीलाल मां इमरती देवी, पत्नी व बच्चों के साथ गुरुवार घर में सो रहे थे, इसी बीच घर पर धावा बोले नकाबपोश बदमाशों ने परिवार के अन्य सदस्यों का हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिए और घटना को अंजाम दिए। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय है घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad