चोरी की बाइक पर युवती को बैठाकर घुमा रहे युवक को बाइक स्वामी ने पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 19, 2023

चोरी की बाइक पर युवती को बैठाकर घुमा रहे युवक को बाइक स्वामी ने पकड़ा

वाराणसी लखनऊ-बलिया मार्ग स्थित पिपरौल गांव में एक युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़कर लोगों ने युवक की पिटाई कर दी उसके बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान बाइक पर एक युवती भी बैठी थी‌। रिपोर्ट के अनुसार 8 मई को बूडूपुर गांव से एक बारात सुईथाकला के महुआतर गांव गई थी। द्वार पूजा के बाद बूढूपुर गांव निवासी प्रमोद की बाइक किसी ने चोरी कर ली। उसी चोरी की बाइक पर अपनी कथित प्रेमिका को बैठाकर एक युवक शाहगंज गया था जहां से वापस लौटते समय कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव बाजार में प्रमोद की नजर अपनी बाइक पर पड़ गई। जिसके बाद उसने तत्काल अपने कुछ दोस्तों के साथ बाइक का पीछा करते हुए लखनऊ बलिया मार्ग स्थित पीपरौल गांव पहुंच गया और वहीं पर बाइक सवार को रोककर पहले उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad