नगर पंचायत सिधौली में वृहद सफाई अभियान चला कर तालाब की हुई सफाई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 6, 2023

नगर पंचायत सिधौली में वृहद सफाई अभियान चला कर तालाब की हुई सफाई

  

सीतापुर: सीतापुर नगर पंचायत सिधौली के वार्ड 13 विवेक नगर स्थित तालब के पास स्थानीय लोगों द्वारा डम्प किये गये कूड़े को नगर पंचायत सिधौली द्वारा वृहद सफाई अभियान चलाकर सफाई कराई गयी। वृहद सफाई अभियान के मौके पर पहुँच कर ईओ रेणुका यादव ने निरीक्षण किया और तालब के आस-पास डम्प किये गये कूड़े को जेसीबी मशीन और सफाई कर्मचारियों के द्वारा हटवाया। ईओ ने तालाब के पास कूड़ा डम्प करने वाले व्यक्तियों को भविष्य में वहां कूड़ा ना डालवाने को कहा गया है, अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा कूड़ा डम्प किया जाता है तो उस पर कार्यवाही कर जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही सफाई कर्मियों को भी तालाब में कूड़ा ना डालने के लिए निर्देशित किया गया है।निरीक्षण के दौरान 4 लावरिश गौवंश भी मौके पर वहा घूमते पाये गये। जिसमें से एक निराश्रित गोवंश को वार्ड बहादुरपुर स्थित कान्हा गौशाला में संरक्षित कराया गया। तीन पालतू गौवंश को उनके मालिक के सुपुर्द करते हुए भविष्य में उन्हें छुट्टा न छोड़ने हेतु निर्देशित किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad