ट्रिपल मर्डर से सनसनी,सोते समय हुई घटना,पुलिस कर रही जांच - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 3, 2023

ट्रिपल मर्डर से सनसनी,सोते समय हुई घटना,पुलिस कर रही जांच

  

बिहार कटिहार जिले में अपराधियों ने सोते समय मां बेटी व बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी है। तिहरे हत्याकांड की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार पूरा मामला जिले के कदवा प्रखंड के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के बेलौना पंचायत के वार्ड नंबर 6 सिंहपुर गांव का बताया जा रहा है। यहां मंगलवार की देर रात सोते समय अपराधियों ने जरीन 35 वर्ष, फाया फिरोज 10 वर्ष तथा सौतन का बेटा फैजान फिरोज 5 वर्ष की हत्या कर दी।इनकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। यह तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे। पति फिरोज आलम गांव में मोहर्रम का खेल देखने गया था।घटना कैसे हुई यह किसी को पता नहीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक टीम की जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना के बारे में आगे कहा जा सकता है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad