11 लोगों की मौत,गोदाम में हुआ बड़ा धमाका - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 10, 2023

11 लोगों की मौत,गोदाम में हुआ बड़ा धमाका

                          फोटो प्रतीकात्मक

तमिलनाडु चेन्नई अरियालुर पटाखा यूनिट में विस्फोट से झुलसे मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार जिस फैक्ट्री और गोदाम में सोमवार को यह घटना घटी वह वेत्रियुर मदुरा विरागुलर गांव में स्थित है। फैक्ट्री के मालिक और उसके दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि दिवाली के मद्देनजर मालिक ने 30 और श्रमिकों को नियुक्त किया था जो पटाखे की मांग को पूरा करने के लिए ओवर टाइम कम कर रहे थे। एक चिंगारी के कारण बड़ी तबाही हुई और आग ने पटाखा यूनिट और गोदाम परिसर को अपनी चपेट में ले लिया है।घटना के समय लोग सुरक्षा के लिए भागे उनमें से 11 की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को तीन लाख और विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों घायलों को एक लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। पुलिस अधिकांश मृतकों की पहचान कर ली है और मामले की जांच में जुटी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad