बीयर व अंग्रेजी शराब के सेल्समैन से 75 हजार रुपये छीनकर भागे बदमाश,पुलिस की जांच जारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 3, 2023

बीयर व अंग्रेजी शराब के सेल्समैन से 75 हजार रुपये छीनकर भागे बदमाश,पुलिस की जांच जारी

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत गजाधरपुर स्थित बीयर व अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन से खनाव गांव में अज्ञात बाइक सवार दो लोगों द्वारा मारपीट कर 75 हजार रुपये की छिनैती कर ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की बीती रात में गजाधरपुर में अंग्रेजी व बियर के दुकानों के दोनों सेल्समैन खनाव निवासी प्रदीप गुप्ता व विनोद राजभर दुकान बंद करके एक ही बाइक पर दोनों घर जा रहे थे।कि इसी बीच रास्ते मे खनाव गांव के पास एक बाइक सवार अज्ञात दो लोग पीछे से हमला कर मारपीट कर दोनों सेल्समैंन से 75 हजार रुपए छीन लिये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी लिया और आसपास में लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाला और घटना को संदिग्ध मानते हुए सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad