दरोगा ने पिस्टल से पत्नी पर चलाई गोली,हुआ सस्पेंड - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 10, 2023

दरोगा ने पिस्टल से पत्नी पर चलाई गोली,हुआ सस्पेंड

 

झांसी यूपी उल्दन थाने के बंगरा चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज के द्वारा अपने सर्विस पिस्टल से अपनी गर्भवती पत्नी को गोली मार देने का सनसनीखेज घटना सामने आई है। गोली मारने के बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर फरार हो गया जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे सस्पेंड कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। आरोपी सब इंस्पेक्टर पत्नी शालिनी पर किसी बात को लेकर भड़क गया और उसने सर्विस पिस्टल निकाली और पत्नी पर गोली चला दी। उसने तीन राउंड फायर की जिसमें दो गोली हाथ में लगी जबकि एक गोली पेट को छूकर निकल गई। बाद में उसने शालिनी को अस्पताल में भर्ती कराकर अपने फरार हो गया। बताया जा रहा है कि शालिनी के परिवार के लोगों ने बताया कि अभी तीन माह पहले आईजीआरएस पर शशांक के खिलाफ शिकायत की गई थी, तब सीओ सिटी ने समझौता कर दिया था, साथ ही उसे पत्नी को ठीक से रखने की हिदायत दी थी। इस संबंध में झांसी के पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि थाना उल्दन क्षेत्र में स्थित बंगरा चौकी के प्रभारी के रूप में तैनात सब इंस्पेक्टर ने पारिवारिक विवाद में पत्नी पर सर्विस पिस्टल से फायर किया है, पत्नी के दाहिने हाथ में गोली लगी है अभी वह खतरे से बाहर है। आरोपी सब इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया गया है और तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad