करंट की चपेट में आने से वेल्डिंग मिस्त्री की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 6, 2023

करंट की चपेट में आने से वेल्डिंग मिस्त्री की हुई मौत

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी अंतर्गत मोहन सराय चौराहे के पास माता प्रसाद पेट्रोल पंप के बगल में शुक्रवार को आदर्श इंजीनियरिंग वर्क्स नामक खराद की दुकान पर काम करते समय बिजली के करंट की चपेट में आने से हरसोस निवासी 45 वर्षीय पारस यादव वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहन सराय चौकी इंचार्ज हरिकेश सिंह ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनेरी निवासी उदयलाल मौर्या उर्फ गांधी की मोहन सराय में खराद की दुकान पर वेल्डिंग करते समय बिजली का करंट लगने से मिस्त्री पारसनाथ यादव अचेत हो गये। उस समय उदयलाल मौर्य उर्फ गांधी तथा रामबली दोनों लोग भी वर्कशॉप में काम कर रहे थे जिसे देखकर मलिक रविंद्र मौर्य ने उपचार हेतु चितईपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने पारस नाथ यादव को मृतक घोषित कर दिया।घटना सूचना पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad