बाइक सवार बदमाश टहलते समय वृद्ध महिला के गले से चेन छीनकर हुए फरार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 1, 2023

बाइक सवार बदमाश टहलते समय वृद्ध महिला के गले से चेन छीनकर हुए फरार

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत औढ़े गांव में सुबह साढ़े छः बजे टहलते समय अज्ञात बाइक सवारों ने नगीना देवी नामक वृद्ध महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो गये। मिली जानकारी के अनुसार औढे निवासी राधेश्याम सिंह की पत्नी नगीना रोज की तरह सुबह उठकर टहल रही थी। इस दौरान ओढे गांव के सामने ही पंचकोशी रोड पर अज्ञात बाइक सवारों ने ऐसी घटना कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रोहनिया थाना प्रभारी पंकज कुमार एम्बष्ट ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसी टीवी के फुटेजों को खंगाला। बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर हाईवे की तरफ भागे जिसकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad