महिला को गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद,हमलावरों की खोज जारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 4, 2023

महिला को गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद,हमलावरों की खोज जारी

 

बिहार मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई।यह घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दिखाया गया है की बाइक सवारों में एक कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा है, जबकि दूसरा महिला के पीछे जा रहा है और मौका देखकर महिला को गोली मारता है और फिर बाइक पर बैठकर भाग जाता है। घटना मंगलवार की रात नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा अली मिर्जा रोड की बताई जा रही है। इस संबंध में मुजफ्फरपुर के एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित में कहा यह संपत्ति विवाद का मामला लग रहा है। आरोपी बाइक पर आए और उनमें से एक ने दो गोलियां चलाई जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। मौके से दो खोखे  बरामद किए गए हैं।हमारे पास सीसीटीवी फुटेज है और उसके आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad