भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 4, 2023

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की हुई मौत

वाराणसी यूपी वाराणसी जिले में बुधवार की सुबह हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई और 3 साल का एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार यह सड़क हादसा फूलपुर थाना क्षेत्र के कारखियाव गांव के पास हुआ जब एक एर्टिगा कार ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिली है कि सभी लोग पीलीभीत के निवासी थे। बुधवार सुबह काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद सभी बनारस से जौनपुर जा रहे थे तभी फूलपुर थाना के करखियाव के पास यह हादसा हो गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। पुलिस सड़क दुर्घटना की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad