मारपीट में नेताजी के कपड़े फटे, एफआईआर दर्ज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 6, 2023

मारपीट में नेताजी के कपड़े फटे, एफआईआर दर्ज

 

कानपुर यूपी कानपुर में एक महिला और उसके परिजनों ने भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की पिटाई कर दी।मार पीट के दौरान भाजपा नेता के कपड़े भी फट गये। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है।भाजपा नेता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।जबकि महिला ने भी भाजपा नेता के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में थाने में शिकायत की है।यह घटना नर्वल इलाके की बताई जा रही है। जहां भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कुछ लोगों को साथ लेकर महिला की झोपड़ी दिखाने गये थे। बताया गया कि भाजपा नेता ने वहां एक जमीन का सौदा कराया था।वही बगल में महिला की भी झोपड़ी थी जिसको हटाने के लिए वह बात करने पहुंचे थे।इस मामले पर पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला ने जो तहरीर दी है उसे पेशबंदी में मानी जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad