सीएम सख्त:कई जिलों के डीएम से जवाब-तलब,इनको मिली चेतावनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 5, 2023

सीएम सख्त:कई जिलों के डीएम से जवाब-तलब,इनको मिली चेतावनी

 

लखनऊ यूपी बीते महीने देवरिया में जमीनी विवाद को लेकर हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के  डीएम,कप्तान और राजस्व से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में उन्होंने जमीनी विवाद को गंभीरता से लेते हुए कई आदेश जारी किए थे लेकिन इस घटना के बाद भी जमीनी विवाद को सुलझाने में कई जिलों के डीएम की लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार सीएम योगी ने समीक्षा बैठक के दौरान 12 जिलों के डीएम और राजस्व मामलों के निस्तारण में सबसे खराब परफॉर्मेंस मिलने पर उन जिलों के डीएम से स्पष्टीकरण मांगा है। जबकि जमीन पैमाइश के मामले में हीला हवाली बरतने पर पांच एसडीएम को चेतावनी जारी की गई है। जिसमें उन्नाव, गाजियाबाद,प्रयागराज,सहारनपुर और आगरा के एक-एक तहसील का नाम शामिल है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad