अखिलेश यादव अपना दल कमेरावादी के स्थापना दिवस में पहुंच कर पीडीए को दी धार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 5, 2023

अखिलेश यादव अपना दल कमेरावादी के स्थापना दिवस में पहुंच कर पीडीए को दी धार

 

लखनऊ यूपी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को अपना दल कमेराबादी के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे जहां पीडीए (पिछड़ा, दलित,अल्पसंख्यक) के एजेंट को और धार दे दी। उन्होंने कहा कि 2024 की लड़ाई मिलकर लड़ेंगे, सभी को सम्मान मिलेगा। वर्ष 2022 में हमने कम सीटें दी थी लेकिन आने वाले चुनाव में इसकी भरपाई करेंगे।बता दे की विधानसभा चुनाव के बाद अब दोनों पार्टी मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में सपा अध्यक्ष ने पटेल समाज को साधने के लिए भविष्य में और अधिक सीटें देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी तीन साल बड़ी है और आपकी तीन साल छोटी है। हम लोग छोटे और बड़े भाई हैं।नेताजी मुलायम सिंह यादव और सोनेलाल पटेल ने किन परिस्थितियों में दल बनाए होंगे इसे आगे अब हमें बढ़ाने की  जिम्मेदारी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad