भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की गई जान,कई घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 3, 2024

भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की गई जान,कई घायल

 

असम गुवाहाटी गोलाघाट जिले में बुधवार को ट्रक और बस की टक्कर में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर डेर गांव में सुबह करीब 5:00 बजे हुई है। बताया गया कि बस गोलाघाट से तिनसुकिया की ओर जा रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रहे कोयले से भरे ट्रक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस और ट्रक दोनों के ड्राइवरों की मौत बताई जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि घायलों को डेरगांव सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक ने कहा हमने बस और ट्रक से 10 शव बरामद किए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad