किसानों और युवाओं की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 3, 2024

किसानों और युवाओं की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन

चंदौली चकिया धान खरीद के लिए कागजी सत्यापन और युवाओं के लिए जाति,आय, निवास प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही अनावश्यक लेट लतीफी की समस्या को लेकर किसान सभा के नेता लालचंद सिंह एडवोकेट एवं माकपा के जिला सचिव शंभू नाथ सिंह यादव ने अपने प्रतिनिधिमंडल दल के साथ उप जिलाधिकारी चकिया से मिले और इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपे। प्रतिनिधिमंडल के लोगों ने बताया कि धान सत्यापन के लिए किया गया आवेदन महिनों से टेबल पर ही फंसा पड़ा है जिससे किसान परेशान है। वही पुलिस भर्ती के लिए जाति,आय,निवास बनवाने वाले युवाओं को भी इसी लेट लतीफी का शिकार होना पड़ रहा है। जिसको लेकर नेताओं ने पत्रक के माध्यम से व्यवस्था को सुचारू रूप से दुरुस्त करने की मांग की है।






No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad