ईवीएम मशीनों व वीवीपैड का निरीक्षण कर देखी सुरक्षा व्यवस्था - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 29, 2024

ईवीएम मशीनों व वीवीपैड का निरीक्षण कर देखी सुरक्षा व्यवस्था

 

चंदौली आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय द्वारा नवीन मंडी में संरक्षित ईवीएम मशीन स्थल का सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम गो-डाउन का त्रैमासिक निरीक्षण करने का निर्देश प्राप्त है। इसी क्रम में आज नवीन मण्डी गोदाम में रखी ईवीएम मशीनों को रैंडमलीय जाँच हुई जो सभी सुरक्षित हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सुरक्षा संबंधित लगे उपकरणों, विद्युतीकरण, सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा व्यवस्था आदि सुरक्षा मानकों को गहनता से देखा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad