रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया पट्टीदारों द्वारा खेत के फसल को रौंदने को लेकर सोमवार को राजातालाब तहसील पर रखौना गांव की निवासी प्रेमलता देवी सुबह ही धरने पर बैठ गयी। प्रेमलता का कहना था कि उसकी तीन विस्वा खड़ी फसल को पटीदार ने रौंदकर खराब कर दिया है।महिला का कहना था कि वह विधवा है और उसे कोई बच्चे भी नहीं है। उसके भरण पोषण का एकमात्र सहारा 3 बिस्वा खेत ही है। जिस पर उसके पटीदार दिनानाथ की नजर हैं।वे अक्सर मारपीट करते रहते हैं। रखौना से घर छोड़कर भागने को कहते हैं। महिला ने बताया कि वह पंद्रह दिन पहले भी तहसील में शिकायती पत्र दी थी किंतु कोई कारवाई नहीं हुई।सोमवार को धरने पर बैठ महिला अपने पड़ोसियों से अपनी जान माल को खतरा बताया। शाम तक उसका धरना जारी रहा।इस संबंध में तहसीलदार राजातालाब का कहना था कि महिला को घर जाने के लिए समझाया जा रहा है।साथ ही मिर्जामुराद थाने को मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा गया है।

No comments:
Post a Comment