चौपाल में वितरित किया गया प्रमाण पत्र - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 19, 2024

चौपाल में वितरित किया गया प्रमाण पत्र

  

चन्दौली शहाबगंज सारिंगपुर में मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्था द्वारा बाल सुरक्षा, बाल कल्याण व बाल विकास पर सामुदायिक नेतृत्व हेतु चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भरेहटा, खास, कौडिहार, धनीपुर, चुप्पेपुर, भीषमपुर,  बड़गावा आदि गांव के स्वयं सहायता समूह से महिलाएं , सामुदायिक निगरानी समिति के सदस्य व दलित युवा प्रेरणा मंच के सदस्य भी प्रतिभाग किया। जिसमें सर्वप्रथम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और प्रधानाध्यापक  द्वारा बच्चों के शिक्षा से जुड़ने , स्वास्थ्य,रोज स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया गया। संस्था द्वारा चलाये जा रहे  साक्षरता केंद्र से शिक्षा पूर्ण करने वाली समूह की महिलाओं को साक्षरता प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के हाथों वितरित किया गया। समूह की सदस्य प्रमाण पत्र पाकर खुश हुई। जिला समन्वयक गणेश विश्वकर्मा एवं संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सुश्री शहनाज़ बनो द्वारा सामुदायिक नेतृत्व विकास पर जोर दिया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad