महिला मित्र के साथ भाग निकला कैदी,हाथ मलती रह गई पुलिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 19, 2024

महिला मित्र के साथ भाग निकला कैदी,हाथ मलती रह गई पुलिस

                 

                          फोटो सांकेतिक

नई दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश में कई अपराधी घटनाओं को अंजाम देने वाला एक आरोपी हरियाणा में पेशी के बाद वापस लौटते समय पुलिस कस्टडी से फरार हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। रिपोर्ट में बताया गया कि पलवल होडल में नेशनल हाईवे 19 पर स्थित हरियाणा टूरिज्म डबचिक से नामी अपराधी को एक महिला मित्र स्कूटी पर बैठाकर भाग ले गई और पुलिस देखती रह गई।यह घटना तब घटी   जब यूपी की पुलिस आरोपी को मथुरा जेल से जिला पलवल के हसनपुर थाने में दर्ज एक मामले में पेश करने के लिए होडल की अदालत ले गई थी। बताया गया कि यूपी के मथुरा जेल में बंद होडल के गांव भिडुकी  निवासी आरोपी अनिल कई मामलों में मथुरा की जेल में बंद था। पुलिस उसे अदालत में पेश करने के बाद मथुरा वापस ला रही थी, जैसे ही आरोपी को पुलिस नेशनल हाईवे 19 पर डबचिक के सामने लाई तभी वहां स्कूटी पर सवार होकर एक महिला आई और पुलिस को चकमा देकर आरोपी को स्कूटी पर बैठकर भाग ले गई। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस के तीनों पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी और उसको भगाने वाली महिला मित्र के खिलाफ भी मामला दर्ज कर कि गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad