गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश जमानिया कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अभईपुर मोड के पास से बीएसएफ के एक जवान को 47 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी बीएसएफ में है और हिसार हरियाणा में तैनात है। इस समय वह छुट्टी पर चल रहा था।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जमानिया श्याम जी यादव और एसओजी की टीम अभईपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक कार आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी से गांजा बरामद हुआ। हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो आरोपी ने खुद को आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम जिले के डी हीरेहाल थाना क्षेत्र का निवासी बताया।वह बीएसएफ में 2003 में आरक्षक के पद पर तैनात हुआ था,वर्तमान में उसकी तैनाती हिसार हरियाणा में है। बताया कि पैसे की लालच में उसने आंध्र प्रदेश वह उड़ीसा से सस्ते दाम पर गांज खरीद कर अपने वाहन से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और बिहार प्रांत में ज्यादा दम पर बेचता था।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment