गाड़ी पर विधायक लिखवाकर भौकाल टाइट करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 15, 2024

गाड़ी पर विधायक लिखवाकर भौकाल टाइट करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

गोरखपुर फर्जीवाड़ा कहां-कहां हो सकता है यह पकड़े जाने के बाद ही पता चलता है।ऐसे में पुलिस ने गोरखपुर में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर चार ऐसे लोगों को गाड़ी के साथ पकड़ा है जिनके गाड़ी पर विधायक लिखा हुआ था और विधानसभा और विधानपरिषद का पास लगा था। रिपोर्ट के अनुसार इनमें से तीन पर केस दर्ज कर पुलिस ने एक को जेल भेज दिया है जबकि दो के खिलाफ जांच की जा रही है। हालांकि चौथे की सिर्फ गाड़ी सीज गई है।उसके पास कूटरचित पास नहीं मिला है।प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि टोल टैक्स बचाने और अधिकारियों से काम कराने के बदले में विधायक का फर्जी पास लगाकर लोगों से वसूली करते थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad