दूल्हे को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली,मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 15, 2024

दूल्हे को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली,मचा हड़कंप

 

मथुरा यूपी,जिले के नौहझील के एक मैरिज होम में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे को ही गोली मार दी। घायलावस्था में दूल्हे को इलाज के लिए ले जाया गया। बताया गया कि नौहझील के फरीदमपुर निवासी एक व्यक्ति के लड़की की शादी होनी थी। बुलंदशहर से बारात आ गई थी,उसका स्वागत किया जा रहा था।दूल्हा गौरव अपने दोस्तों के साथ मैरिज होम से बारात के साथ जाने को तैयार था।तभी अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी।इस सम्बन्ध में चौकी इंचार्ज अंकित कुमार ने बताया कि कार सवार हमलावरों ने दूल्हे को गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad