दो लड़कों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत,गांव में पसरा मातम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 8, 2024

दो लड़कों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत,गांव में पसरा मातम

                           फोटो सांकेतिक

बिहार पश्चिम चंपारण जिले के परसा रेलवे हाल्ट के समीप बुधवार को ट्रेन से कट कर दो किशोरों की मौत हो गई। इस संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों किशोर मोबाइल फोन से रील्स बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक बहुअरवा रेलवे गुमटी नम्बर 178 सी के पास एक ट्रैक पर मालगाड़ी गुजर रही थी, दोनों लड़के दूसरे ट्रैक पर कान में ईयरफोन लगाकर रील्स बना रहे थे। इसी बीच सुपर फास्ट ट्रेन की चपेट में आ गये। मझौलिया के उपनिरीक्षक ने बताया कि  दोनों मृतकों की पहचान सेनुअरिआ पंचायत के कमला बैरागी टोला निवासी के रूप में की गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad