जीतनराम मांझी ने पार्टी से एक और मंत्री बनाने की उठाई मांग,आगे जानें क्या कहा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 15, 2024

जीतनराम मांझी ने पार्टी से एक और मंत्री बनाने की उठाई मांग,आगे जानें क्या कहा

 

बिहार पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने अपनी पार्टी से एक और मंत्री बनाने कि मांग उठाई है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि वे हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा को एक और मंत्री देंगे तो अच्छा और नहीं देंगे फिर भी अच्छा है।यह हमारी मांग है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए पूरी तरह मजबूत है और आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।मांझी ने बुधवार को अरवल के परिसदन में यह बातें प्रेस वार्ता के दौरान कही।बता दें कि बिहार में एनडीए के सत्ता में आने के बाद से ही मांझी ने बीजेपी और जेडीयू पर मंत्री पद को लेकर दबाव बनाया शुरू कर दिया था।मांझी ने पिछले दिनों कहा था कि उन्हें महागठबंधन से सीएम पद का आफर था, लेकिन वे नहीं गये।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad