बयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण पाकर वृद्ध जनों के चेहरे पर छाई खुशी की लहर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 29, 2024

बयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण पाकर वृद्ध जनों के चेहरे पर छाई खुशी की लहर

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय दिव्यांगजन संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर खुशीपुर में प्रभारी रमेश सिंह की देखरेख में बयोश्री योजना के अंतर्गत एलिम्को कानपुर द्वारा गुरुवार को वरिष्ठ जन वृद्ध महिलाओ एवं पुरुषों को व्हीलचेयर ,कमर बेल्ट, घुटना बेल्ट, कान की मशीन, बैसाखी ,वाकर छड़ी ,कमेट कुर्सी इत्यादि  सहायक उपकरण वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय हरसोस के निदेशक अरविंद सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनित कुमार पाण्डेय ,अनिल कुमार माझी, अपूर्वा अग्निहोत्री,डॉ शिवम सेंगर, डॉ अशोक कुमार,सौरभ सिंह, सोनी झा, बिंदु यादव, रंजना सिंह, अनूप त्रिपाठी,प्रदीप यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad