कार की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 9, 2024

कार की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत बच्छाव बाजार के पास शनिवार को चार पहिया वाहन की चपेट मे आने से रमना लंका निवासी 22 वर्षीय भैरव पटेल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त घायल को उपचार हेतु ट्रामा सेन्टर भेंजवाया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक भैरव पटेल  करसड़ा  विद्युत उपकेंद्र मे संविदाकर्मी था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता की कुछ वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है । घटना की जानकारी होने पर गांव में मातम  फैल गया और माता कमला देवी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad