राइफल से गोली मारकर सिपाही ने की खुदकुशी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 9, 2024

राइफल से गोली मारकर सिपाही ने की खुदकुशी

                  

                         सांकेतिक तस्वीर

बरेली उत्तर प्रदेश, जिले के सिरौली थाने में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार की शाम थाना परिसर में राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर थाने के अन्य स्टाफ जब मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था,जिसे तोड़कर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उनका मृत घोषित कर दिया।आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। रिपोर्ट के अनुसार अरुण यादव 25 वर्ष नामक सिपाही मूल रूप से अमरोहा जिले के थाना धनौरा के फौलादपुर गांव के रहने वाले थे, वह 2018 बैच के सिपाही थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी से लौटकर उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर कैमरा बंद कर लिया था। इस संबंध में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि परिजनों के आने पर उनसे बात की जाएगी,मोबाइल फोन की भी जांच होगी कोई  वजह ही रही होगी जो जांच में से स्पष्ट हो पाएगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad