आम आदमी पार्टी में हुए शामिल,कहे राजनीति में आकर शिक्षा का विकास ही सर्वोत्तम उद्देश्य - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 2, 2024

आम आदमी पार्टी में हुए शामिल,कहे राजनीति में आकर शिक्षा का विकास ही सर्वोत्तम उद्देश्य

 

नई दिल्ली जाने माने एजुकेटर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।बताया जा रहा है कि पार्टी मुख्यालय में उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। रिपोर्ट के अनुसार पार्टी में शामिल होने के बाद अवध ओझा ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का मौका दिया। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो परिवार समाज और राष्ट्र की आत्मा है। आगे कहा कि आज अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत में मैं आप सभी से साझा करना चाहता हूं कि अगर मुझे राजनीति और शिक्षा में से किसी एक को चुनना पड़ेगा तो मैं निश्चित रूप से शिक्षा को ही चुनूंगा। राजनीति में आकर शिक्षा का विकास ही मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य है। कयास तो यहां तक लगाए जा रहे हैं कि  दिल्ली विधानसभा चुनाव में अवध ओझा अब चुनाव भी लड़ सकते हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad