एंटी करप्शन की टीम ने पेशकार को रंगेहाथ दबोचा,मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 2, 2024

एंटी करप्शन की टीम ने पेशकार को रंगेहाथ दबोचा,मचा हड़कंप

                           सांकेतिक फोटो

सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के पारसपट्टी गांव निवासी अल्लादीन नामक व्यक्ति का एसडीएम के न्यायालय में काफी दिनों से जमीन बंटवारे का मुकदमा चल रहा है। इसी मुकदमें में फायदा दिलवाने के लिए पेशकार अल्लादीन से रिश्वत की मांग कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार अल्लादीन ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत मिलने के बाद एक्शन में आई एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोर पेशकार को पकड़ने के लिए अपने तरीके से जाल बिछाया। बताया जा रहा है कि सोमवार को एंटी करप्शन के प्लान के अनुसार शिकायतकर्ता को पेशकार को पैसा देने के लिए भेजा गया, पेशकार पैसा ले ही रहा था कि एंटी करप्शन की टीम ने पेशकार को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पकड़े गए पेशकार को लेकर एंटी करप्शन की टीम आगे की कार्रवाई में व्यस्त है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad